International Nurses Day 2023: Mother Teresa से लेकर Florence Nightingale तक, निस्वार्थ सेवा के लिए दुनियाभर में जानी जाती हैं ये Nurses

 International Nurses Day 2023- India TV Hindi

Image Source : SOCIAL
International Nurses Day 2023

International Nurses Day 2023: विश्व नर्स दिवस द लेडी विद द लैंप (lady with lamp) के लिए जाना जाता है और ये लेडी हैं फ्लोरेंस नाइटिंगले (Florence Nightingale)। ये वो महिला है जिनका आज जन्मदिन है और दुनिया इनके जन्मदिन को निस्वार्थ सेवा प्रदान करने वाली तमाम नर्स को सलाम करने के लिए मना रही है। इसी कड़ी में फ्लोरेंस नाइटिंगले के अलावा कई और नाम भी आते हैं, आइए जानते हैं इन लोगों के बारें में।

निस्वार्थ सेवा के लिए दुनियाभर में जानी जाती हैं ये Nurses

1. फ्लोरेंस नाइटिंगले-Florence Nightingale

फ्लोरेंस नाइटिंगले (Florence Nightingale) को 'द लेडी विद द लैंप' कहा जाता है। दरअसल,  कहानी की शुरुआत क्रीमिया युद्ध 1853 से होती है जब नाइटिंगले महिलाओं के एक ग्रुप के साथ ब्रिटेन के सैनिकों की मदद करती हैं। उन्होंने इस दौरान हजारों सैनिकों की सेवा की। इसके बाद नर्सिंग स्कूल खोला और दुनियाभर में इस प्रोफेशन को आगे बढ़ाया।

lady_with_the_lamp

Image Source : SOCIAL

lady_with_the_lamp

2. मदर टेरेसा-Mother Teresa

मदर टेरेसा को भारत ही नहीं दुनिया भर में उनकी निस्वार्थ सेवा के लिए जाना जाता है। उन्हें शांति का नोबेल पुरस्कार भी मिल चुका है। पर उनकी सबसे खास कहानी है कलकत्ता में कुष्ट रोगियों का इलाज करना, मदद करना और लगातार उनकी सेवा करना। इसके अलावा उन्होंने गरीब बस्तियों में जाकर अछूत माने जाने वाले लोगों की भी मदद की। 

3. शांति टेरेसा लाकड़ा-Shanti Teresa Lakra

शांति टेरेसा लाकड़ा एक भारतीय चिकित्सा नर्स हैं, जिन्हें 2004 की सुनामी के बाद अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में ओंगे जनजाति के लिए उनकी सेवाओं के लिए जाना जाता है। भारत सरकार ने 2011 में लकड़ा को चौथे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार  पद्मश्री से सम्मानित किया था।

4. डोरोथिया डिक्स-Dorothea Dix

डोरोथिया डिक्स को मानसिक बीमारी से पीड़ित लोगों के साथ गलत व्यवहार से नफरत थी। इसलिए उन्होंने ऐसे लोगों के लिए काम करने का चुनाव किया।ऐसे लोगों के लिए उन्होंने सरकार से लेकर समाज तक से मदद ली और काम किया। इसलिए भी दुनिया इन्हें मानसिक रोगियों की नर्स के रूप में जानती है। 

Latest Lifestyle News

Source link

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

AD

 


Ad