
PBKS vs MI
IPL 2023 का 46वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। मुंबई की कमान रोहित शर्मा के हाथों में है। वहीं, पंजाब किंग्स के कैप्टन शिखर धवन के कप्तान हैं। दोनों ही टीमों में स्टार खिलाड़ियों की फौज है।
ऐसा है हेड टू हेड रिकॉर्ड
मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स ने अभी तक आईपीएल में 30 मैच खेले हैं, जिसमें से 15 मुकाबले मुंबई और 15 मैचों में पंजाब की टीम ने जीत दर्ज की है। ऐसे में दोनों ही टीमें बराबरी पर खड़ी हैं। मुंबई की टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में पांच आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की हैं। वहीं, पंजाब किंग्स एक भी आईपीएल खिताब नहीं जीत पाई है।
ऐसा रहा है आईपीएल 2023 में प्रदर्शन
IPL 2023 में मुंबई की टीम ने अभी तक 8 मैचों में 4 में जीत दर्ज की है। वहीं, 4 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। टीम प्वॉइंट्स टेबल में सांतवें नंबर पर है। वहीं, पंजाब किंग्स 9 मुकाबलों में से 5 में जीत दर्ज की है। पंजाब की टीम प्वॉइंट्स टेबल में छठे नंबर पर है। पंजाब का रेट रन रेट मुंबई से ज्यादा है।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन:
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन, कैमरन ग्रीन, तिलक वर्मा, टिम डेविड, नेहल वढेरा, जोफ्रा आर्चर, पीयूष चावला, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल, अरशद खान।
पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह, शिखर धवन (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा, सैम कुरेन, शाहरुख खान, हरप्रीत बराड़, ऋषि धवन, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह।

