हरे सेब के फायदे: क्या हरे सेब ब्लड शुगर बढ़ाते हैं? जानें डायबिटीज में ग्रीन एप्पल के फायदे

 apples_in_diabetes- India TV Hindi

Image Source : FREEPIK
apples_in_diabetes

Green apple vs red apple benefits: सेब खाना सेहत के लिए कई प्रकार से फायदेमंद माना जाता है। सेब में कई प्रकार के एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन होते हैं जो कि शरीर के अलग-अलग अंगों के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। लेकिन, आपको यह जान कर हैरानी हो सकती है कि डायबिटीज में लाल सेब की तुलना हरे सेब खाने (Which apple is best for diabetics) के ज्यादा फायदे हैं। इसके पीछे इसका शुगर कंटेंट है और कुछ अन्य एंटीऑक्सीडेंट्स हैं। कैसे, तो जानते हैं डायबिटीज में कौन सा सेब खाएं।

क्या हरे सेब ब्लड शुगर बढ़ाते हैं-Do green apples spike blood sugar?

हरे सेब की जीआई रेटिंग 39 है, जिसका अर्थ है कि वे कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला फल ( low glycemic food) है। तो, लाल वाले सेब का ग्लाइसेमिक इंडेक्स 32 है। यानी कि जब आप हरे सेब को खाएंगे तो आपका शुगर स्पाइक उतना नहीं होगा जितना कि लाल सेब को खाने से ये समस्या आपको परेशान कर सकती है। इस वजह से लाल सेब की तुलना हरे सेब डायबिटीज के मरीजों के लिए ज्यादा फायदेमंद है। 

green_apple_benefits

Image Source : FREEPIK

green_apple_benefits

हरे सेब खाने के फायदे-Green apple benefits for diabetes

डायबिटीज में हरे सेब खाने के कई फायदे हैं। पहले तो ये फाइबर में ज्यादा है और शुगर और कार्ब्स में कम है जो कि सेहत के लिए कई प्रकार से फायदेमंद है। साथ ही इसके एंटीऑक्सीडेंट भी लाल सेब की तुलना ज्यादा फायदेमंद है। साथ ही सेब में विटामिन ए और सी भी होता है जो कि सेहत के लिए कई प्रकार से फायदेमंद है।  ये डायबिटीज में न्यूरल हेल्थ को बेहतर बनाने के साथ आंखों की सेहत के लिए फायदेमंद है। तो, इन तमाम कारणों से आपको शुगर में हरे सेब का सेवन करना चाहिए।

क्या हम रोजाना चेहरे पर फिटकरी लगा सकते हैं? जानें स्किन के लिए कितनी सही है ये आदत

तो, अगर आपको डायबिटीज की दिक्कत है तो बाजार से लाल सेब की तुलना हरे सेब खरीदें। कुछ दिन लगातार खाएं, आप खुद ही इसके फायदे को महसूस करेंगे।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Latest Lifestyle News

Source link

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

AD

 


Ad