गायब होंगे कूड़े के पहाड़, डबल-डैकर फ्लाईओवर पर चलेगी मेट्रो, ये हैं ‘​दिल्ली बजट’ की 10 बड़ी घोषणाएं

 Delhi Budget kailash Gehlot- India TV Paisa

Photo:FILE Delhi Budget kailash Gehlot

दिल्ली के वित्त मंत्री कैलाश गहलोत ने आम आदमी पार्टी की सरकार का लगातार नौंवा बजट पेश कर दिया है। गहलोत ने बुधवार को विधानसभा में वित्त वर्ष 2023-24 के लिए राज्य का 78,800 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। बता दें कि 2022-23 के लिए राज्य के बजट का आकार 75,800 करोड़ रुपये और इससे पहले के वित्त वर्ष में 69,000 करोड़ रुपये था। 

उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के इस्तीफा देने के बाद गहलोत को वित्त विभाग की जिम्मेदारी मिली थी। गहलोत ने इसे स्वच्छ, सुंदर और आधुनिक दिल्ली को समर्पित बजट बताते हुए कहा, ‘‘दिल्ली में कचरे के तीन पहाड़ों को हटाने के लिए एमसीडी को हर संभव मदद दी जाएगी। सभी कॉलोनियों को सीवेज से जोड़ा जाएगा और यमुना नदी की सफाई के लिए सीवेज शोधन संयंत्रों की क्षमता बढ़ाई जाएगी।’’ आइए जानते हैं बजट की 10 बड़ी घोषणाएं। 

बजट की 10 बड़ी घोषणाएं

    1. वित्त मंत्री कैलाश गहलोत ने विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 78,800 करोड़ रुपये का बजट पेश किया।

 

    1. वित्त मंत्री कैलाश गहलोत ने मोहल्ला बस योजना की घोषणा की और कहा कि 2023-24 में 100-ई बस और अगले दो साल में 2,180 बस शुरू की जाएंगी। 

 

    1. दिल्ली सरकार दिल्ली मेट्रो रेल निगम के सहयोग से अनूठे प्रकार के तीन डबल-डेकर फ्लाइओवर बनाएगी

 

    1. गहलोत ने लोक निर्माण विभाग के 1,400 किलोमीटर लंबे सड़क नेटवर्क की मरम्मत करने, 26 नए फ्लाईओवर और अंडरपास के निर्माण की घोषणा की

 

    1. शहर में 29 नए फ्लाईओवर बनाए जा रहे हैं, 2023 के अंत 1600 ई-बसें लाईं जाएंगी

 

    1. शहर से कचरे के तीन पहाड़ हटाने में दिल्ली नगर निगम की हरसंभव मदद की जाएगी

 

    1. कैलाश गहलोत ने कहा वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट दिल्ली को स्वच्छ, सुंदर और आधुनिक बनाने के लिए है

 

    1. 16575 करोड़ का शिक्षा का बजट। 4 साल अधिक पुराने शिक्षकों को टेबलेट देंगे। अम्बेडकर स्कूल ऑफ एक्ससेलेन्स की संख्या 37 कर देंगे। 

 

    1. यमुना की सफाई के लिए 6 पॉइंट एक्शन प्लान लागू किया जाएगा। दो साल के अंदर दिल्ली के तीनों कूड़े के पहाड़ को हम खत्म कर देंगे।

 

    1. 70 नए सड़क को साफ करने वाली मशीन लाएंगे। इसपर 19466 करोड़ का बजट, 10 साल के लिए है। आगामी वर्ष में 2034 करोड़ का बजट

 

Latest Business News

Source link

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

AD

 


Ad