National Youth Day 2023: राष्ट्रीय युवा दिवस आज, जानें थीम से लेकर महत्व और इतिहास तक

  


National Youth Day 2023 Theme and History: देश में हर साल 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है। यह दिन स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन को चिह्नित करने के लिए मनाया जाता है। वही, स्वामी विवेकानंद जो आज भी देश के लाखों युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं और भारतीय इतिहास के सबसे प्रभावशाली नेतृत्वकर्ताओं में से एक थे। प्रति वर्ष केंद्र सरकार एवं विभिन्न राज्य सरकारों से लेकर, सामाजिक संगठन और रामकृष्ण मिशन के अनुयायी विवेकानंद जयंती बड़े सम्मान के साथ मनाते हैं। 

1984 में राष्ट्रीय युवा दिवस घोषित

यह वर्ष 1984 में था जब भारत सरकार ने इस दिन को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में घोषित किया था। 1985 से प्रति वर्ष देश 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस मना रहा है। स्वामी विवेकानंद के भाषण, उनकी शिक्षाएं और उद्धरण हमेशा युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत रहे हैं। युवा दिवस की थीम, महत्व, भारत में कार्यक्रमों की समय-सारणी यहां देखी जा सकती है।

 

National Youth Day 2023 Theme विकसित युवा - विकसित भारत

राष्ट्रीय युवा महोत्सव का आयोजन हर साल हमारे प्रतिभाशाली युवाओं को राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरित करने के साथ-साथ राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय संस्कृति का विश्व बंधुत्व का संदेश प्रदान करने के लिए किया जाता है। यह देश के सभी हिस्सों से विविध संस्कृतियों को एक साझा मंच पर लाता है और प्रतिभागियों को एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना से जोड़ता है। इस वर्ष यह महोत्सव 12 जनवरी से 16 जनवरी तक कर्नाटक के हुबली-धारवाड़ में आयोजित किया जा रहा है, जिसकी थीम "विकसित युवा - विकसित भारत" है। यह दिन देश के युवाओं के लिए मनाया जाता है, और उन्हें विवेकानंद के विचारों और दर्शन को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करता है।

राष्ट्रीय युवा महोत्सव का पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 जनवरी, 2023 को कर्नाटक में राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन करने वाले हैं। यह भारत का 26वां राष्ट्रीय युवा महोत्सव होगा। दक्षिणी राज्य के हुबली जिले में पीएम मोदी द्वारा महोत्सव की शुरुआत की जाएगी। इसके अलावा, देश भर के स्कूल और कॉलेज निबंध, वाद-विवाद और भाषण जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित करते हैं। जबकि विश्वविद्यालयों में विचार सम्मेलन और संगोष्ठियां आदि आयोजित की जाएंगी। 

Source link

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

AD

 


Ad