IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी शुरू
350 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। डेवोन कॉन्वे और फिन एलेन क्रीज पर हैं। दोनों संभलकर बल्लेबाजी कर रहे हैं और न्यूजीलैंड को अच्छी शुरुआत देने की कोशिश कर रहे हैं। चार ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 24 रन है।
05:22 PM, 18-Jan-2023
IND vs NZ 1st ODI Live Score: भारत ने बनाए 349 रन
भारत ने हैदराबाद में खेले जा रहे पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 350 रन का लक्ष्य दिया है। टीम इंडिया ने 50 ओवर में आठ विकेट पर 349 रन बनाए। शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 208 रन की पारी खेली। वह वनडे में भारत के लिए दोहरा शतक लगाने वाले पांचवें बल्लेबाज बन गए। शुभमन के अलावा रोहित शर्मा ने 34, सूर्यकुमार यादव ने 31, हार्दिक पांड्या ने 28 और वॉशिंगटन सुंदर ने 12 रन बनाए। विराट कोहली आठ और ईशान किशन पांच रन बनाकर आउट हुए।
05:05 PM, 18-Jan-2023
IND vs NZ 1st ODI Live Score: शुभमन गिल ने जड़ा दोहरा शतक
शुभमन गिल ने अपनी 19वीं वनडे पारी में दोहरा शतक लगा दिया। उन्होंने लॉकी फर्ग्यूसन की गेंद पर लगातार तीन छक्के लगाकर 200 रन का आंकड़ा छुआ। वह वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले भारत के पांचवें बल्लेबाज हैं।
भारत के लिए दोहरा शतक लगाने वाले खिलाड़ी
| खिलाड़ी | रन | खिलाफ | साल |
| रोहित शर्मा | 264 | श्रीलंका | 2014 |
| वीरेंद्र सहवाग | 219 | वेस्टइंडीज | 2011 |
| ईशान किशन | 210 | बांग्लादेश | 2022 |
| रोहित शर्मा | 209 | ऑस्ट्रेलिया | 2013 |
| रोहित शर्मा | 208* | श्रीलंका | 2017 |
| शुभमन गिल | 208 | न्यूजीलैंड | 2023 |
| सचिन तेंदुलकर | 200* | दक्षिण अफ्रीका | 2010 |
04:55 PM, 18-Jan-2023
IND vs NZ 1st ODI Live Score: वॉशिंगटन सुंदर लौटे पवेलियन
वॉशिंगटन सुंदर 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्हें 45वें ओवर की अंतिम गेंद पर हेनरी शिपली ने आउट कर दिया। शिपली ने सुंदर को एलबीडब्ल्यू कर दिया। भारत ने 45 ओवर में छह विकेट पर 292 रन बना लिए हैं। शुभमन 162 रन बनाकर और शार्दुल ठाकुर खाता खोले बगैर नाबाद हैं।
04:27 PM, 18-Jan-2023
IND vs NZ 1st ODI Live Score: हार्दिक को मिचेल ने किया बोल्ड
हार्दिक पांड्या को डेरेल मिचेल ने 40वें ओवर की चौथी गेंद पर आउट कर दिया। वह 38 गेंद पर 28 रन बनाकर क्लीन बोल्ड हो गए। ऐसा लग रहा था कि विकेटकीपर लाथम की गलती से विकेट के ऊपर से वेल्स गिरी है, लेकिन थर्ड अंपायर उन्हें आउट करार दिया। भारत ने 40 ओवर में पांच विकेट पर 251 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल 134 और वॉशिंगटन सुंदर एक रन बनाकर नाबाद हैं।
04:12 PM, 18-Jan-2023
IND vs NZ 1st ODI Live Score: शुभमन और हार्दिक ने की अर्धशतकीय साझेदारी
शुभमन गिल और हार्दिक पांड्या ने पांचवें विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी कर ली है। 37 ओवर के बाद भारत ने चार विकेट पर 232 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल 103 गेंद पर 122 रन और हार्दिक पांड्या 31 गेंद पर 22 रन बनाकर नाबाद हैं।
03:41 PM, 18-Jan-2023
IND vs NZ 1st ODI Live Score: शुभमन गिल का शतक
शुभमन गिल ने अपने वनडे करिय का तीसरा शतक पूरा कर लिया है। उन्होंने लगातार दूसरी पारी में शतक लगाया है। इससे पहले श्रीलंका के खिलाफ मैच में भी उन्होंने शतकीय पारी खेली थी। गिल ने 87 गेंदों में अपने 100 रन पूरे किए। वह अब तक 14 चौके और दो छक्के लगा चुके हैं। गिल ने सिर्फ 19 पारियों में तीसरा वनडे शतक लगा दिया है। भारत के लिए इससे कम पारियों में तीन शतक सिर्फ शिखर धवन ही लगा पाए हैं। धवन ने 17 पारियों में तीसरा शतक लगा दिया था।
IND vs NZ 1st ODI शुभमन गिल ने लगाया दोहरा शतक, पूरे स्टाइल में रचा इतिहास, तोड़ा ईशान का रिकॉर्ड
03:34 PM, 18-Jan-2023
IND vs NZ 1st ODI Live Score: भारत का चौथा विकेट गिरा
175 रन के स्कोर पर भारत का चौथा विकेट गिरा है। सूर्यकुमार यादव 26 गेंद में 31 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। डेरिल मिशेल ने उन्हें मिशेल सैंटनर के हाथों कैच कराया। सूर्यकुमार ने अपनी पारी में चार चौके लगाए।
03:30 PM, 18-Jan-2023
IND vs NZ 1st ODI Live Score: शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव के बीच अर्धशतकीय साझेदारी
शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। दोनों बल्लेबाज तेजी से रन बना रहे हैं और भारत को बड़े स्कोर की तरफ ले जा रहे हैं। गिल अपने शतक के करीब हैं और सूर्यकुमार भी अर्धशतक के करीब पहुंच गए हैं।
03:21 PM, 18-Jan-2023
IND vs NZ 1st ODI Live Score: भारत का स्कोर 150 रन के पार
तीन विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर 150 रन के पार जा चुका है। शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं और भारत को बड़े स्कोर के करीब ले जा रहे हैं। गिल अपने शतक के करीब पहुंच रहे हैं।
03:14 PM, 18-Jan-2023
IND vs NZ 1st ODI Live Score: शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव ने संभाली पारी
ईशान किशन के छोटे स्कोर पर आउट होने के बाद शुभमन गिल ने सूर्यकुमार यादव के साथ मिलकर भारतीय पारी को संभाला है। गिल अपने शतक के करीब पहुंच गए हैं। वहीं, सूर्यकुमार यादव तेजी से रन बना रहे हैं और गिल के साथ अच्छी साझेदारी कर रहे हैं।
02:58 PM, 18-Jan-2023
IND vs NZ 1st ODI Live Score: भारत का तीसरा विकेट गिरा
110 रन के स्कोर पर भारत का तीसरा विकेट गिरा है। ईशान किशन 14 गेंद में पांच रन बनाकर आउट हो चुके हैं। लोकी फर्ग्यूसन ने उन्हें विकेटकीपर ईशान किशन के हाथों कैच कराया। किशन ने अपने पिछले मैच में दोहरा शतक लगाया था और एक बार फिर उनसे बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वह छोटे स्कोर पर आउट हो गए। अब शुभमन गिल के साथ सूर्यकुमार यादव क्रीज पर हैं। 22 ओवर के बाद भारत का स्कोर तीन विकेट पर रन है।
02:54 PM, 18-Jan-2023
IND vs NZ 1st ODI Live Score: शुभमन गिल का अर्धशतक
शुभमन गिल ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने 52 गेंद में अपने 50 रन पूरे किए। गिल अपनी पारी में अब तक नौ चौके और एक छक्का लगा चुके हैं। श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में भी वह शानदार लय में थे और इस मैच में भी वह पुरानी फॉर्म बरकरार रखना चाहेंगे। रोहित और कोहली के आउट होने के बाद गिल के ऊपर बड़ी पारी खेलने की जिम्मेदारी है। 19 ओवर के बाद भारत का स्कोर दो विकेट पर 105 रन है।
02:53 PM, 18-Jan-2023
IND vs NZ 1st ODI Live Score: भारत का स्कोर 100 रन के पार
दो विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर 100 रन के पार जा चुका है। शुभमन गिल और ईशान किशन क्रीज पर मौजूद हैं। हालांकि, रोहित और कोहली जैसे अनुभवी खिलाड़ियों के पवेलियन लौटने से भारतीय टीम थोड़ी मुश्किल में पड़ सकती है।
02:35 PM, 18-Jan-2023
IND vs NZ 1st ODI Live Score: भारत का दूसरा विकेट गिरा
88 रन के स्कोर पर भारतीय टीम को दूसरा झटका लगा है। विराट कोहली 10 गेंद में आठ रन बनाकर आउट हो चुके हैं। मिशेल सैंटनर ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। विराट कोहली ने अपनी पारी में एक चौका लगाया। अब शुभमन गिल के साथ ईशान किशन क्रीज पर है।


