मशहूर शायर वसीम बरेलवी सड़क हादसे के हुए शिकार, दिल्ली के अस्पताल में एडमिट

 शायर वसीम बरेलवी- India TV Hindi

Image Source : SOCIAL MEDIA
शायर वसीम बरेलवी

मशहूर शायर वसीम बरेलवी सड़क हादसे की चपेट में आ गए हैं। मुशायरा में शिरकत कर दिल्ली से लौट रहे वसीम बरेलवी की कार का उत्तर प्रदेश के हापुड़ के पास नेशनल हाईवे पर ऐक्सिडेंट हो गया। इस हादसे में वो जख्मी हो गए हैं। हालांकि, 82 वर्षीय शायर खतरे से बाहर हैं और उनका इलाज दिल्ली के बीएलके अस्पताल में चल रहा है।

दिल्ली से बरेली जा रहे थे शायर 

उनके परिजनों ने बताया कि बरेलवी कुछ दिन पहले एक मुशायरा में शामिल होने के लिए बहरीन गए थे। वापस लौटने पर वह दिल्ली से बरेली जा रहे थे, तभी हापुड़ से गुजरते समय उनकी कार डंपर से टकरा गई। बरेलवी के बाएं हाथ और कंधे में चोटें आई हैं। एक्स-रे रिपोर्ट के मुताबिक, उनके बाएं हाथ में दो फ्रैक्चर हैं। परिवार के एक सदस्य ने कहा कि उनकी हालत में सुधार हुआ है और उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।

शायर वसीम बरेलवी

Image Source : SOCIAL MEDIA

शायर वसीम बरेलवी

दिल्ली से लौटते समय वसीम बरेलवी की कार में शायर अकील नोमानी भी थे। वसीम बरेलवी और नोमानी बहरीन में मुशायरे में शिरकत करने गए थे। दोनों साथ में फ्लाइट से दिल्ली आए, जिसके बाद कार से बरेली लौट रहे थे।

Latest Uttar Pradesh News

Source link

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

AD

 


Ad