पहलवानों के आरोप गंभीर, करूंगा चर्चा, खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने खिलाड़ियों को आज डिनर पर बुलाया

 खेल मंत्री अनुराग ठाकुर- India TV Hindi

Image Source : ANI
खेल मंत्री अनुराग ठाकुर

भारतीय कुश्ती में नाम कमाने वाले पहलवान आज दूसरे दिन भी जंतर मंतर पर लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। इन खिलाड़ियों ने भारतीय कुश्ती महासंघ के खिलाफ अपने गुस्से का इजहार किया है। धरने के दौरान सभी पहलवानों ने महासंघ के अध्यक्ष पर कई आरोप लगाए हैं। इसी बीच खेल मंत्रालय के अधिकारियों ने भी धरना दे रहे पहलवानों से चर्चा की।  खुद खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि खिलाड़ियों द्वारा लगाए आरोप गंभीर हैं। आज ही सभी से चर्चा करूंगा। इसके लिए अनुराग ठाकुर ने सभी खिलाड़ियों को आज डिनर के लिए आमंत्रित किया है। 

खेल मंत्रालय के अधिकारियों से पहलवानों ने की चर्चा

कुश्ती के दिग्गज पहलवान साक्षी मलिक, विनेश फोगाट, बजरंग पुनिया सहित दूसरे नामचीन खिलाड़ी कुश्ती महासंघ के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए लगा​तार दूसरे दिन जंतर मंतर पर बैठे हैं। इसे लेकर खेल मंत्रालय के अधिकारियों ने गुरुवार को दिन में खिलाड़ियों से बातचीत की। इसके बाद  बाद खिलाड़ियों ने मीडिया के सामने आकर अपनी नाराजगी फिर जाहिर की और कहा कि वह इस बैठक से संतुष्ट नहीं हैं।

खेल मंत्री ने रात 10 बजे खिलाड़ियों को डिनर पर बुलाया

इस सबके बीच अब खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने पहली बार मीडिया में आकर बयान दिया है। खेल मंत्री ठाकुर ने कहा कि वे आज रात में खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनकी शिकायतें सुनेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बताया जा रहा है कि अनुराग ठाकुर ने रात 10 बजे सभी खिलाड़ियों को अपने सरकारी आवास पर डिनर पर बुलाया है। 

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने पहलवानों के लिए कही ये बात

अनुराग ठाकुर ने मामले पर बोलते हुए कहा कि खिलाड़ियों ने जो आरोप लगाए हैं, वो काफी गंभीर हैं। मैं चंडीगढ़ से वापस दिल्ली जा रहा हूं और खिलाड़ियों से मुलाकात करूंगा। उनकी बात सुनूंगां खिलाड़ियों और खेल के हित में जो भी कदम उठाना होगा, उठाएंगे।

खेल महासंघ से 72 घंटे में मांगा है जवाब

दरअसल, खेल मंत्रालय ने आरोपों पर संज्ञान लेते हुए खेल महासंघ को नोटिस भेजकर 72 घंटे में जवाब मांगा है। आगामी कैंपों को भी तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है। इससे पहले पहलवानों ने खेल मंत्रालय को गुरुवार दोपहर ​अपनी समस्याएं बताई हैं।

खाप पंचायतें भी पहलवानों के समर्थन में आईं

धरना दे रहे इन पहलवानों के समर्थन में पंचायत खापें भी आ गई हैं। ये पंचायत खापें इन खिलाड़ियों के समर्थन में दिल्ली में आकर जुटेंगी। पंचायत खापों ने सरकार को स्पष्ट चेतावनी दी है कि कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष पर एफआईआर दर्ज की जाए। साथ सरकार उन्हें तुरंत बर्खास्त करें।

Latest Live India News


Source link

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

AD

 


Ad