IPL Auction 2023: किस टीम के पास कितनी मोटी पर्स, कौन सी फ्रेंचाइजी खरीद सकती कितने खिलाड़ी? देखें लिस्ट

 IPL ऑक्शन 2023 डिटेल्स- India TV Hindi

Image Source : INDIA TV, IPL
IPL ऑक्शन 2023 डिटेल्स

IPL Auction 2023: इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन के लिए होने वाले मिनी ऑक्शन में अब बस कुछ ही घंटे शेष रह गए हैं। कोच्ची में 23 दिसंबर की दोपहर 2.30 बजे से ऑक्शन शुरू हो जाएगा। इस बार टेबल पर कुल 405 खिलाड़ियों को छटनी के बाद शॉर्टलिस्ट किया गया है, लेकिन इसमें से 318 खिलाड़ी अनसोल्ड रह सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि सभी टीमों के मिलाकर सिर्फ 87 खाली स्लॉट बाकी हैं। इससे पहले यह जानना भी जरूरी हो जाता है आखिर किस टीम के पास कितनी रकम बाकी है। इसके लिए आपको खबर को आगे तक पढ़ना होगा।

अगर पर्स की बात करें तो सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के पास पर्स में सबसे ज्यादा पैसे मौजूद हैं। वहीं सबसे ज्यादा 13 खाली स्लॉट भी इसी टीम के पास हैं। वहीं अगर बेस प्राइज की बात कर लें तो इस बार सबसे बड़ा ब्रैकेट 2 करोड़ का है जिसमें कुल 19 खिलाड़ी शामिल हैं और सभी विदेशी हैं। इसके अलावा 1.5 करोड़ के बेस प्राइज में 11 खिलाड़ी हैं और 1 करोड़ के ब्रैकेट में मयंक अग्रवाल व मनीष पांडे सहित कुल 20 खिलाड़ी मौजूद हैं। अगर 405 खिलाड़ियों की बात करें तो इसमें 273 भारतीय और 132 विदेशी खिलाड़ी (4 एसोसिएट नेशन) शामिल हैं।

सभी टीमों के पर्स और स्लॉट की जानकारियां

टीमेंकुल खिलाड़ीविदेशी खिलाड़ीखर्च हुए पैसे (करोड़)बाकी रकम (करोड़)खाली जगहविदेशी खिलाड़ियों के लिए जगह
चेन्नई18674.5520.4572
दिल्ली20675.5519.4552
गुजरात18575.7519.2573
कोलकाता14587.957.05113
लखनऊ15471.6523.35104
मुंबई16574.4520.5593
पंजाब 16562.832.293
बैंगलोर18686.258.7572
राजस्थान16481.813.294
हैदराबाद12452.7542.25134
कुल16350743.5206.587

30

यह भी पढ़ें:-

Latest Cricket News

Source link

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

AD

 


Ad