हिमाचल प्रदेश की गोद में बसे ये खूबसूरत पर्यटन स्थल आपकी यात्रा को बना देंगी हमेशा के लिए यादगार

 हिमाचल प्रदेश पर्यटन स्थल - India TV Hindi

Image Source : INSTAGRAM
हिमाचल प्रदेश पर्यटन स्थल

हिमाचल प्रदेश भारत का एक ऐसा पर्यटन स्थल है, जिसे भारत के सबसे ज्यादा पसंद किये जाने वाले पर्यटन स्थलों मे से एक माना जाता है। हिमाचल ऊँचे - ऊँचे बर्फ के पहाड़ों से ढका हुआ है। यहाँ की वादियाँ बहुत ही खूबसूरत है और यहाँ आपको ज्यादातर एडवेंचर करने को मिल जाते हैं। पर्यटकों के लिए हिमाचल किसी स्वर्ग से कम नही है।

कश्मीर की ठंडी फिजाओं में बिखरे संगीत के सुर, सैलानियों ने उठाया जमकर लुत्फ़

मनाली

मनाली हिमाचल प्रदेश के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों मे से एक है। देवदार के जंगलो से ढके हुए पहाड़  यहाँ की खूबसूरती को और भी आकर्षक बना देते हैं।  ये जगहे आपके लिए स्वर्ग से कम नही है। हिमाचल आने वाले पर्यटक मनाली की खूबसूरती में खो जाते हैं। मनाली आने वाले ज्यादातर पर्यटकों को यहाँ पर रिवर राफ्टिंग, ट्रेकिंग, पर्वतारोहण आदि जैसी कई एडवेंचर करना भी पसंद करते हैं।

शिमला

शिमला भारत के सबसे ज्यादा फेमस पर्यटन स्थलों मे से एक है। पहाड़ों की रानी शिमला हिमाचल प्रदेश की राजधानी है। शिमला का मॉल रोड और टॉय ट्रेन यहां आने वाले वाले सभी पर्यटकों को सबसे ज्यादा पसंद आते हैं। शिमला मे आपको के ऐतिहासिक मंदिर इमारते देखने को मिलेगी।स्पीति वेली

 

हिमाचल प्रदेश में मौजूद स्पीति वेली चारों तरफ से हिमालय से घिरा हुआ है। र्फ की चादर लपेटे पहाड़, यहां की घुमावदार सड़कें और खूबसूरत घाटियां आने वाले पर्यटकों पर्यटकों को अपनी तरफ बेहद आकर्षित करती हैं। हिमाचल प्रदेश की ये एक ऐसी जगह है, जो बेहद ठंडी मानी जाती है। 

मैक्लोडगंज

मैक्लोडगंज प्रसिद्ध तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा का घर होने के कारण लोकप्रिय है। प्रसिद्ध तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा के घर होने के कारण यह हिल स्टेशन दुनिया भर में काफी लोकप्रिय है। चारों ओर पहाड़ियों के बीच स्थित, मैक्लोडगंज प्राचीन तिब्बती और ब्रिटिश संस्कृति से घिरा हुआ है।

डलहौजी

डलहौजी हिमाचल प्रदेश का एक छोटा सा शहर है, जो यहां आने वाले पर्यटकों के लिए स्वर्ग के समान माना जाता है। डलहौजी अपने प्राकृतिक नजारों, फूलों, घास के मैदान, तेज प्रवाह वाली नदियों, शानदार धुंध के पहाड़ों से घिरा हुआ है। हनीमून मनाने के लिए डलहौजी हिमाचल की सबसे अच्छी जगहों में से एक माना जाता है।

 Hair Care Tricks: बालों को झड़ने से रोकने में करी पत्ता है बेहद असरदार, जानें इस्तेमाल करने का तरीका

Latest Lifestyle News


Source link

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

AD

 


Ad