दूल्हे की गेटअप में दुल्हन, विवाह करने के लिए पहुंची घोड़े पर चढ़कर, सोशल मीडिया पर वायरल

 वायरल दुल्हन- India TV Hindi

Image Source : SOCIAL MEDIA
वायरल दुल्हन

देश में शादियों की सीजन चल रही है। ऐसे में कुछ ना कुछ अजीबो-गरीब खबर मिलेंगी ही। अब शादी से ही रिलेटेड एक खबर सामने आई लेकिन ये खबर अजीबो-गरीब नहीं। इस शादी के बारे में हर कोई चर्चा कर रहा है। आपने तो शादियों में दूल्हे को घोड़ा पर बैठते हुए देखा होगा लेकिन इस शादी में दुल्हन घोड़े पर बैठकर शादी करने के लिए दूल्हे के घर गई। दूल्हे की गेटअप में दुल्हन को देखकर हर कोई हैरान है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। 

क्यों चढी घोड़े पर सिमरन?

दुल्हन का नाम सिमरन है, जो दूल्हे के रूप में सज धज कर पगड़ी पहनी और अपने परिवार और दोस्तों के साथ शादी की रस्मों को पूरा करने के लिए लड़के के घर पहुंची। सिमरन ने कहा, "यहां एक आम रस्म है कि दूल्हा आमतौर पर घोड़े की सवारी करता है। आज दुल्हन घोड़े पर है। मेरे साथ कभी बेटी जैसा व्यवहार नहीं किया गया। मेरे परिवार ने हमेशा मेरा साथ दिया।" मुझे हमेशा बेटा की तरह रखा गया। मुझे खुशी हो रही है कि हमने एक मीथ को भी तोड़ा कि लड़के ही सिर्फ घोड़े पर चढ़ सकते हैं। लड़कियां भी घोड़े पर बैठ सकती है। आज लड़कियां वो हर काम कर सकती है, जो लड़के कर सकते हैं।  

यूएई रिटर्न सिमरन 
सिमरन करीब दो साल वहां काम करने के बाद दो महीने पहले यूएई से लौटी थी। सोमवार के दिन दोनों का शादी था। दुल्हन किसान पिंटू चौधरी की इकलौती संतान है। सिमरन ने उत्तराखंड के काशीपुर के रहने वाले दुष्यंत चौधरी से शादी की थी। दुष्यंत पेट्रोलियम इंजीनियर हैं।

Latest Uttar Pradesh News

 

 

Source link

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

AD

 


Ad