आ सकता है चक्रवाती तूफान, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानिए कहां कैसा रहेगा मौसम

 Rain Condition- India TV Hindi News

Image Source : FILE
Rain Condition

IMD Weather Update: देश के उत्तरी हिस्सों में मौसम में ठंडक घुल गई है। पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते मौसम में ठंडक आई है। वहीं देश के दक्षिणी हिस्सों में अभी भी बारिश का दौर बना हुआ है। हालात यह है कि मौसम विभाग ने ओडिशा में चक्रवात का अलर्ट जारी किया है। वहीं केरल, कर्नाटक सहित कई राज्यों में बारिश का दौर बना रह सकता है।मौसम विभाग की मानें तो 21 अक्टूबर को उत्तरी अंडमान सागर, दक्षिण अंडमान सागर और दक्षिणपूर्व बंगाल की खाड़ी के आस-पास के क्षेत्रों के ऊपर बना निम्न दबाव का क्षेत्र धीरे-धीरे पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है और 22 तारीख तक इसके गहरे दबाव में तब्दील होने की संभावना है।

चक्रवात पर क्या है अपडेट? 

उत्तरी अंडमान सागर और उससे सटे दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना एक कम दबाव का क्षेत्र अगले 48 घंटों में पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। वहीं, महाराष्ट्र तट के पास पूर्वी मध्य अरब सागर के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इस दवाब क्षेत्र की वजह से ओडिशा में 25 अक्टूबर को बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।

कहां-कहां होगी बारिश 

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट की मानें तो पश्चिमी हिमालय में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। वहीं, तमिलनाडु, कर्नाटक, लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं कहीं भारी बारिश हो सकती है। कोंकण, गोवा और ओडिशा में भी हल्की बारिश संभव है।

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम? 

दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी से सटे गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम में सुबह और शाम में फिजा में ठंडक घुल गई है। हालांकि आसमान साफ है और धूप खिली हुई है, लेकिन तापमान में थोड़ी कमी आई है। दिल्ली में आज, 21 अक्टूबर को न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहेगा। वहीं, आज आसमान साफ रहने के आसार भी हैं। मौसम विभाग की मानें तो दिवाली तक दिल्ली में मौसम साफ रहेगा.।वहीं, अधिकतम तापमान 32 डिग्री के आसपास बना रहेगा।

दिल्ली पर प्रदूषण का खतरा बढ़ा

दिल्ली में जैसे-जैसे दिवाली और सर्दियों का मौसम पास आ रहा है, वैसे-वैसे प्रदूषण का खतरा भी बढ़ रहा है। कल रात 9 बजे के करीब दिल्ली में AQI 380 दर्ज किया गया, जो बहुत खराब श्रेणी में आता है। वहीं, गाजियाबाद में AQI 276 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में आता है।

उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 20 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया जाएगा। दिल्ली-एनसीआर की तरह ही यूपी के कई शहरों में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। उत्तर प्रदेश के मेरठ, बागपत, गाजियाबाद और नोएडा में कल प्रदूषण का स्तर काफी खराब दर्ज किया गया था।

Latest Live India News



Source link

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

AD

 


Ad